Sant Shri Asharamji Bapu

Sant Shri Asharamji Bapu is a Self-Realized Saint from India, who preaches the existence of One Supreme Conscious in every human being.

Search This Blog

संत श्री आशारामजी बापू

भारत के संत श्री आशारामजी बापू आत्मज्ञानी संत हैं, जो मानवमात्र मे एक सच्चिदानंद इश्वर के अस्तित्व का उपदेश देते है
Showing posts with label Tasveer ko niharu. Show all posts
Showing posts with label Tasveer ko niharu. Show all posts

तसवीर को निहारूँ

तसवीर को निहारूँ ,चहूँ ओर ढूँढ आऊँ
गुरुवर तुम्हें पुकारू,चहूँ ओर ढूँढ आऊँ।।धृ।।

कब आओगे गुरुजी,कबसे टेर लगाऊँ
तसवीर को निहारूँ...

हम सब भटक रहे है, तुम बिन अनाथ होकर
तुम दूर जा बसे हो, औरों के साथ होकर
अब तुमही ये बताओ कैसे तुम्हें बुलाऊँ
तसवीर को निहारूँ...

नियमों को दिल न माने,कानून भी न जाने
दुनिया समझ रही है हम हो गए दिवाने
है अब ये जिद हमारी वापस तुम्हें ले आऊँ
तसवीर को निहारूँ...

निर्दोष हो प्रभूजी ,हम सब ये जानते है
जग माने या न माने, साधक तो मानते है
अब तुमही ये बताओ कैसे तुम्हें बुलाएँ
तसवीर को निहारूँ....

लीला तुम्हारी प्रभूजी जानी है कब किसीने
संतों की सत्य वाणी मानी है कब सभी ने
दुनिया की रीत है ये चाहूँ न बदल पाऊँ

तसवीर को निहारुँ,चहूँ ओर ढूँढ आऊँ
कब आओगे गुरुजी,कबसे टेर लगाऊँ
गुरुवर तुम्हें पुकारुँ,चहूँ ओर ढूँढ आऊँ
तसवीर को निहारुँ....
Audio