Sant Shri Asharamji Bapu

Sant Shri Asharamji Bapu is a Self-Realized Saint from India, who preaches the existence of One Supreme Conscious in every human being.

Search This Blog

संत श्री आशारामजी बापू

भारत के संत श्री आशारामजी बापू आत्मज्ञानी संत हैं, जो मानवमात्र मे एक सच्चिदानंद इश्वर के अस्तित्व का उपदेश देते है
Showing posts with label Guru vo sanvari surat. Show all posts
Showing posts with label Guru vo sanvari surat. Show all posts

गुरू वो साँवरी सूरत

गुरू वो साँवरी सूरत 
हमें फिर कब दिखाओगे
गुरू वो साँवरी मूरत 
हमें फिर कब दिखाओगे।।धृ।।

बिरह की आग ने हमारा
जलाया हैं बदन सारा
गुरू के प्रेम पानी से
जलन वो कब बुझाओगे
गुरू वो साँवरी सूरत 
हमें फिर कब दिखाओगे...

सुधि खाने व पीने की
रही हमको न सोने की
प्यास दर्शन की हैं मन में
गुरूजी कब दिखाओगे
गुरू वो साँवरी मूरत 
हमें फिर कब दिखाओगे...

फिरे दिन रैन हम रोती
वो वृंदावन की कुँजन में 
मनोहर बाँसुरी की धुन 
हमें फिर कब सुनाओगे
गुरू वो साँवरी सूरत 
हमें फिर कब दिखाओगे...

न हमको योग से मतलब
न मुक्ति की हमें चाह
वो ब्रह्मानंद सदगुरू से
हमें फिर कब मिलाओगे
गुरू वो साँवरी सूरत 
हमें फिर कब दिखाओगे