Sant Shri Asharamji Bapu

Sant Shri Asharamji Bapu is a Self-Realized Saint from India, who preaches the existence of One Supreme Conscious in every human being.

Search This Blog

संत श्री आशारामजी बापू

भारत के संत श्री आशारामजी बापू आत्मज्ञानी संत हैं, जो मानवमात्र मे एक सच्चिदानंद इश्वर के अस्तित्व का उपदेश देते है
Showing posts with label Nahi Jana Ab Door Guruvar. Show all posts
Showing posts with label Nahi Jana Ab Door Guruvar. Show all posts

नहीं जाना अब दूर “गुरुवर”

नहीं जाना अब दूर “गुरुवर”
नहीं जाना अब दूर “गुरुवर”
कह दो हमारा जी कसूर, रूठे क्यूँ हमसे जीहुजूर
तुम तो चले जाओगे, याद हमें आओगे
लेकिन बुलाना जी जरूर - - - नही जाना - --
दिल में हमारे रहना, हँसते हँसाते रहना
आँखों में तेरा ही सुरूर - - - नही जाना -- -
तेरा ही सहारा है, तू ही बस हमारा है
झूठे हैं सारे दस्तूर - - - नहीं जाना - --
तुम ही हो दाता मेरे “गुरुवर” विधाता मेरे
तुम ही हमारा गुरूर - - - नहीं जाना - - -

अपनी हमें प्रीत देना, अपनी शरण में लेना
सदा प्रेम रहे भरपूर - - - नहीं जाना - --
सेवा सदा तेरी करें, कष्टों से हम ना डरें
हो ना कभी मजबूर - - - नहीं जाना - - -
दर्श तेरे पाते रहें, द्वार तेरे आते रहें
आँखों मे रहे तेरा नूर - - - नहीं जाना -- -
भक्ति हम तेरी करें, भावों से दिल को भरें
गर्व गुमान करो चूर - - - नहीं जाना - - -
आज्ञा मे तेरी रहें, दुख सारे हँसके सहें
जो भी मिले हो मंजुर - - - नहीं जाना - - -