Sant Shri Asharamji Bapu

Sant Shri Asharamji Bapu is a Self-Realized Saint from India, who preaches the existence of One Supreme Conscious in every human being.

Search This Blog

संत श्री आशारामजी बापू

भारत के संत श्री आशारामजी बापू आत्मज्ञानी संत हैं, जो मानवमात्र मे एक सच्चिदानंद इश्वर के अस्तित्व का उपदेश देते है
Showing posts with label Sathi Savdhan Ho Jana. Show all posts
Showing posts with label Sathi Savdhan Ho Jana. Show all posts

साथी सावधान हो जाना


साथी सावधान हो जाना 
साथी सावधान हो जाना

जग में दिख रहे जो सहारे
तन धन जन है नश्वर सारे
जो मिलते वो छूट जाते है
इनमे अपना मन ना फ़ँसाना

सुखासक्ति दुखो की माता
सकल दोष ही दुःख पाता
दोष त्याग के लिए सजग हो
मन से अनासक्ति ना भुलाना

नाम रूप प्रभु की माया है
अहंकार उसकी छाया है
माया छाया जिसके आश्रित
उसे प्रेम में ही पाना

जो दिखता वो सत्य नहीं है
जो  देखता  सत्य वही है
पथिक वही विश्राम पा सका
जिसने दृष्टा को पहचाना