Sant Shri Asharamji Bapu

Sant Shri Asharamji Bapu is a Self-Realized Saint from India, who preaches the existence of One Supreme Conscious in every human being.

Search This Blog

संत श्री आशारामजी बापू

भारत के संत श्री आशारामजी बापू आत्मज्ञानी संत हैं, जो मानवमात्र मे एक सच्चिदानंद इश्वर के अस्तित्व का उपदेश देते है
Showing posts with label Avataran. Show all posts
Showing posts with label Avataran. Show all posts

अवतार लिए हैं गुरुवर

अवतार लिए हैं गुरुवर भक्तों के तारणहारे
सब पे वो कृपा करते मेरे गुरुवर प्यारे
जिसने दर्शन इनका पाया
उसने अपना भाग्य बनाया
इन्हें वन्दन हम सब करते ये सबके पालनहारे
कैसी सरल सुगम है वाणी
सुनकर धन्य हुआ हर प्राणी
और कोई नहीं है इनसा, सारे जग से ये हैं न्यारे
इनकी पाई जिसने प्रसन्नता
उनकी मिट गई लौकिक ममता
दीन दुखी पे करुणा करते, ये तो सबके हैं रखवारे
ये हैं ज्ञान की अखण्ड ज्योति
मुक्ति इनके बिन न होती
इनके बिन सारे जग में, न कोई भव से तारे
इनसे शोभित जग है सारा
ईश ने मानव रुप है धारा
दर्शन करके लगता है जैसे दुख दोष मिटे हैं सारे
विश्व शांति का बिगुल बजाया
जग में भक्ति को फैलाया
मन के विकारों को, गुरुवर की कृपा मारे
कैसी पावन इनकी छवि है
चन्दा तारे ये ही रवि है
इनको पाकर लगता है, भाग्य जागे हमारे
इनकी लीला किस विध गाए
मन बुद्धि यहाँ पर रुक जाए
इनके सम न कोई दूजा ये जग के सर्जन हारे
सबका मंगल है करते, हम सब हैं इनके सहारे
इनकी करुणा मय मूरत, सबकी आँखों के तारे

आज जन्म गुरुदेव का

आज जन्म गुरुदेव का जय बोलो
भक्तों के भगवान की जय बोलो
धरा पे हैं इनका अभिनन्दन
इनको कोटि कोटि वन्दन
ब्रम्हनिष्ठ भगवान की जय बोलो
जन्म जन्म के चक्र हटाते
आवागमन का कष्ट मिटाते
हम सबके तारणहार की जय बोलो
भक्ति की सही रीति सिखाते
प्रभु चरण में प्रीत लगाते
जग के पालन हार की जय बोलो
काम क्रोध लोभ भ्रम छुड़ाते
भक्ति ज्ञान की गंगा बहाते
गुरुवर के सदज्ञान की जय बोलो
साधक को निज रूप लखाते
मन के विषय विकार मिटाते
सृष्टि के सर्जनहार की जय बोलो
सबको शीतल निर्मल करते
पाप ताप संताप हैं हरते
खुशियों के भण्डार की जय बोलो
सदगुण संयम सत्य सिखाते
निज घर में है ईश दिखाते
श्री सदगुरु भगवान की जय बोलो
ब्रम्हा विष्णु महेश यही है
इन सम दूजा कोई नही है
धरती पे अवतार की जय बोलो
भक्त में भक्ति रस भर देते
पतीतों को पावन कर देते
सरल सहज भगवान की जय बोलो
दीन दुखी के कष्ट निवारे
भक्तों को भव पार उतारे
दीन बन्धु भगवान की जय बोलो
द्वार पे इनके जो भी आता
बिन माँगे सब कुछ है पाता
मेरे बापू आसाराम की जय बोलो

मूरत इनकी अति मन भावन 
 धरा को किया आकर पावन
 परम पुण्य करतार की जय बोलो
करुणामय भगवान की जय बोलो

-