Sant Shri Asharamji Bapu

Sant Shri Asharamji Bapu is a Self-Realized Saint from India, who preaches the existence of One Supreme Conscious in every human being.

Search This Blog

संत श्री आशारामजी बापू

भारत के संत श्री आशारामजी बापू आत्मज्ञानी संत हैं, जो मानवमात्र मे एक सच्चिदानंद इश्वर के अस्तित्व का उपदेश देते है
Showing posts with label Mujhe Sadguru Ka Naam Bada Pyara Laage. Show all posts
Showing posts with label Mujhe Sadguru Ka Naam Bada Pyara Laage. Show all posts

मुझे सदगुरु का नाम बड़ा प्यारा लागे


मुझे सदगुरु का नाम बड़ा प्यारा लागे
मुझे झूठा ही झूठा ये संसार लागे
हरि , हरि , हरि , हरि

पार्वतीजी माता मेरी पिता भोलेनाथ
इन दोनों के चरणों में हो बारम्बार प्रणाम
शिवनाम में सफल जिंदगानी लागे
मुझे झूठा ही झूठा ये संसार लागे
शिव , शिव ...............

सीता सीता नाम जपे है जो नर आठों याम
उनकी पीड़ा दूर करे हैं जय जय सीता राम
रामनाम में सफल जिंदगानी लागे
मुझे झूठा ही झूठा ये संसार लागे
मेरे राम, मेरे राम............

राधे-राधे नाम जपे हैं जो नर आठों याम
उनके दुखड़े दूर करे हैं, जय जय राधेश्याम
कृष्णनाम में सफल जिंदगानी लागे
मुझे झूठा ही झूठा ये संसार लागे
हरि , हरि ...........

लक्ष्मीदेवी माता मेरी पिता आशाराम
इन दोनों के चरणों में हो बारम्बार प्रणाम
गुरु नाम में सफल जिंदगानी लागे
मुझे झूठा ही झूठा ये संसार लागे
गुरुदेव, गुरुदेव
............