Sant Shri Asharamji Bapu

Sant Shri Asharamji Bapu is a Self-Realized Saint from India, who preaches the existence of One Supreme Conscious in every human being.

Search This Blog

संत श्री आशारामजी बापू

भारत के संत श्री आशारामजी बापू आत्मज्ञानी संत हैं, जो मानवमात्र मे एक सच्चिदानंद इश्वर के अस्तित्व का उपदेश देते है
Showing posts with label He Akhileshwar He Tripurari. Show all posts
Showing posts with label He Akhileshwar He Tripurari. Show all posts

हे अखिलेश्वर हे त्रिपुरारि


हे अखिलेश्वर हे त्रिपुरारि
हे ज्ञानेश्वर मंगलकारी

सुन्दर पावन तुम्हारी छवि है
  आकाश में जैसे चमके रवि है
  तुम ही हो साँसे धड़कन हमारी , हे अखिलेश्वर .......

जिसको है मिलता प्यार तुम्हारा
   चमके है उसका भाग्य सितारा
   तुम ही हो भोले शिव भंडारी, हे अखिलेश्वर .......

मतलब की है सबकी यारी
   झूठी है सारी दुनियादारी
   तुम ही हो गुरुवर भवभयहारी, हे अखिलेश्वर....

धन्य हुए है तुमको पाकर
    उपकार किया धरा पे आकर
    तुमसे है शोभित सृष्‍टि सारी,  हे अखिलेश्वर ...

जिसको मिलता तेरा सत्संग
    उसको चढ़ता भक्ति का रंग
    तुमने तारे नर और नारी है , हे अखिलेश्वर ...

सब भक्तन का शुभ हो करते
   बिन  मांगे ही झोली  भरते
   पतित पावन तुम हो सुखकारी,   हे अखिलेश्वर ...

सबको ही सही राह दिखाते  
    जीने की तुम कला सीखाते
    कोई नहीं तुमसा हितकारी,    हे अखिलेश्वर ...

तुमने रचा संसार ये सारा
   हर पल किया है हित ही हमारा
   तेरी सूरत सबसे है प्यारी,   हे अखिलेश्वर ...

दुखियो का तुमने दुःख है निवारा
  बिगड़ी को सबकी तुमने सवारा
  तुम ही हो केशव कृष्ण मुरारी, हे अखिलेश्वर ...

दयामय तुम दीनदयाला
    तेरा है सबसे प्रेम निराला
    कैसे मैं लीला गाऊं तुम्हारी
    हे अखिलेश्वर हे त्रिपुरारी