Sant Shri Asharamji Bapu

Sant Shri Asharamji Bapu is a Self-Realized Saint from India, who preaches the existence of One Supreme Conscious in every human being.

Search This Blog

संत श्री आशारामजी बापू

भारत के संत श्री आशारामजी बापू आत्मज्ञानी संत हैं, जो मानवमात्र मे एक सच्चिदानंद इश्वर के अस्तित्व का उपदेश देते है
Showing posts with label Guru Ki Mahima Gaa Le. Show all posts
Showing posts with label Guru Ki Mahima Gaa Le. Show all posts

गुरु की महिमा गा ले, भजन ईश्वर का होगा


गुरु की महिमा गा ले, भजन ईश्वर का होगा ।
घड़ी भर ध्यान लगा ले, इष्ट का दर्शन होगा ॥
खुद को बड़ भागी मानो, जब गुरु सत्संग मिल जाए ।
वो घडी नरक की जानो, सत्संग ना मन को भाए ।
संत का संग बना ले, तभी भगवंत मिलेगा ॥
गुरु की महिमा गा ले ..........सतशास्त्र, संत और सदगुरु तीनो की महिमा गा ले ।
गुरु देवा दया कर दें तो, घट भीतर ब्रह्म को पा ले ।
चरण रज शीश लगा ले, तो सोया भाग्य जगेगा ॥
गुरु की महिमा गा ले ..........

गुरु कृपा बिना नहीं संभव उस परमेश्वर को पाना ।
शिव गीता पड़ कर देखो मत भजन करो मन माना ।
तू जल्दी दीक्षा पा ले नहीं तो पछताना होगा ॥
गुरु की महिमा गा ले ..........

जब तक सदगुरु का अनुभव तू अपना नहीं बनाये ।
जो गुरु मुख से सुन पाया उसे जीवन में ना लाये ।
तू कितना भी ध्यान लगा ले तत्व से दूर रहेगा ॥
गुरु की महिमा गा ले ..........

सदगुणों की महिमा भारी साधक में शोभा पावे ।
सदगुरुके बिना कर्मो में खुशबू ना मीठी आवे ।
ब्रह्मका ज्ञान पचा ले गुरु को भाने लगेगा ॥
गुरु की महिमा गा ले ..........

कोई दुश्मन नहीं हमारा सृष्टि का सर्जनहारा ।
आनंद मंगल का दाता हर घट की जाननेवाला ।
तो हाँ में हाँ ही मिला ले वो बाकी खुद कर लेगा ॥
गुरु की महिमा गा ले
..........