Sant Shri Asharamji Bapu

Sant Shri Asharamji Bapu is a Self-Realized Saint from India, who preaches the existence of One Supreme Conscious in every human being.

Search This Blog

संत श्री आशारामजी बापू

भारत के संत श्री आशारामजी बापू आत्मज्ञानी संत हैं, जो मानवमात्र मे एक सच्चिदानंद इश्वर के अस्तित्व का उपदेश देते है
Showing posts with label He Sadguru Bhagwan. Show all posts
Showing posts with label He Sadguru Bhagwan. Show all posts

हे सदगुरु भगवान


हे सदगुरु भगवान तुमको बारम्बार प्रणाम है ।
सतचित आनंद धाम तुमको बारम्बार प्रणाम है ।

जो अखंड अविनाशी ईश्वर सारे जग में समाया है ।
उस बिछड़े प्यारे से मिलाने तू धरती पर आया है ।
है तेरे अनोखे काम तुमको बारम्बार प्रणाम है ।

ये  संसार है वृक्ष निराला जो भी इस पर चढ़ते हैं ।
विषयों के फल खाते-खाते नरक कुंड में गिरते हैं ।
बस तू ही बचाए जान तुमको बारम्बार प्रणाम है ।

हर कोई हैरान यहाँ है दुनिया रूपी जंगल में ।
फंसा हुआ हर कोई यहाँ पर माया के इस दलदल में ।
तुम करते मुक्ति प्रदान तुमको बारम्बार प्रणाम है ।

जब दुनिया दुश्मन बन जाती विकट परिस्थिति आ जाती ।
उस दुखदायी घड़ियों में एक तू ही निर्मल साथी ।
देता शांति आराम तुमको बारम्बार प्रणाम है ।

तीनों तापों की अग्नि में झुलस रहा संसार है ।
घोर अशांति छाई सूझे ना कोई उपचार है ।
है चन्दन तेरा ज्ञान तुमको बारम्बार प्रणाम है ।